छठ महापर्व पर विधायक शिव अरोरा ने धोबीघाट में नवनिर्मित भव्य छठ घाट जनता को किया समर्पित, 15 लाख की लागत से हुआ निर्माण एवं सौंदर्यकरण

रुद्रपुर।(राजतंत्र टाइम्स)।  लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने धोबीघाट स्थित विधायक निधि से नवनिर्मित छठ घाट का विधिवत फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर लोकार्पण किया और इसे क्षेत्र की जनता को समर्पित किया।इस अवसर पर छठ पूजा कमेटी के पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने मिठाई खिलाकर विधायक शिव अरोरा का आभार जताया और इस सौगात के लिए खुशी का इजहार किया।विधायक शिव अरोरा ने लगभग 15 लाख रुपये की विधायक निधि से धोबीघाट में नए छठ घाट का निर्माण करवाया है। इसके साथ ही घाट का व्यापक सौंदर्यकरण, छठ व्रती माताओं-बहनों की सुविधा के लिए स्वच्छ पानी की व्यवस्था हेतु बोरिंग तथा अन्य आवश्यक कार्य भी करवाए गए हैं। इससे छठ पूजा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।उल्लेखनीय है कि धोबीघाट रुद्रपुर विधानसभा का सबसे प्राचीन एवं प्रमुख छठ घाट है, जहां प्रत्येक वर्ष हजारों की संख्या में पूर्वांचल समाज के श्रद्धालु छठी मईया की आराधना और भगवान सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचते हैं। ऐसे में घाट का निर्माण और सौंदर्यकरण श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है।कार्य की सराहना करते हुए पूरी छठ पूजा कमेटी ने मंच पर विधायक शिव अरोरा को सम्मानित कर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान दर्जा मंत्री सुरेश कोली, अधिवक्ता दिवाकर पाण्डेय एवं के.के. त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।विधायक शिव अरोरा ने कहा कि उनके लिए यह अत्यंत संतोष और सौभाग्य का विषय है कि उन्हें छठी मईया की पूजा के लिए इस ऐतिहासिक घाट के निर्माण एवं सौंदर्यकरण का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था, श्रद्धा, स्वच्छता और सामाजिक एकता का प्रतीक है। छठी मईया की कृपा सभी पर बनी रहे और रुद्रपुर में इसी प्रकार विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने का अवसर मिलता रहे, यही उनकी कामना है।

IMG-20261109-WA0032.jpg

IMG-20261109-WA0030.jpg

IMG-20261109-WA0031.jpg

IMG-20261109-WA0029.jpg

IMG-20261109-WA0028.jpg

IMG-20261107-WA0018.jpg