उत्तराखंड की जूनियर सेपक टाकरा टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए जालंधर रवाना

Share Now

रुद्रपुर।(राजतंत्र टाइम्स) उत्तराखंड प्रदेश की जूनियर सेपक टाकरा बालक एवं बालिका वर्ग की टीम 29वीं राष्ट्रीय सेपक टाकरा (बालक एवं बालिका) चैंपियनशिप 2025-26 में प्रतिभाग करने के लिए रुद्रपुर से लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एल.पी.यू.), जालंधर के लिए रवाना हो गई है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 1 जनवरी से 5 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी।
द सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव आनंद खंपा ने बताया कि बालक वर्ग में मोहित उप्रेती, प्रिंस ध्यानी, सूरज सिंह, ईशान अधिकारी, हिमांशु गढ़िया, देवेश कुमार, दिव्यांशु विश्वकर्मा एवं तनिष वर्मा सहित कुल 8 खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं बालिका वर्ग में मनस्वी जोशी, पूर्णिमा गोस्वामी, प्रियंका, मिताशी रावत एवं राशि बिष्ट सहित 5 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इस प्रकार कुल 13 खिलाड़ी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
टीम के प्रशिक्षक के रूप में गौरव बिनवाल एवं कशीष शर्मा को नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर द सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के चेयरमैन डॉ. नागेंद्र शर्मा ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व वर्षों की तरह इस वर्ष भी उत्तराखंड की जूनियर टीम राष्ट्रीय सेपक टाकरा चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य को गौरवान्वित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *