रुद्रपुर न्यूज।उत्तराखंड समाचार
(Rajtantra Times) मौसम विभाग द्वारा घने कोहरे और शीतलहर की गंभीर चेतावनी के बाद प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए बड़ा फैसला लिया है। छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी के अनुमोदन पर जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 6 जनवरी से 10 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।
अत्यधिक ठंड के चलते लिए गए इस निर्णय के तहत बच्चों को केंद्रों में नहीं बुलाया जाएगा। हालांकि, आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अवकाश अवधि के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं विभागीय कार्य पूर्व की भांति करती रहेंगी, जिससे सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर कोई प्रभाव न पड़े।
प्रशासन ने अभिभावकों से बच्चों को ठंड से बचाने की अपील की है।

