मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज चम्पावत दौरे पर, रणकोची माता मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन

Share Now

जनसंवाद कार्यक्रम में आमजन से सीधा संवाद, विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं पर होगी चर्चा

चम्पावत न्यूज़। उत्तराखंड समाचार
(Rajtantra Times)
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 13 जनवरी को जनपद चम्पावत के भ्रमण पर रहेंगे। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री माता रणकोची मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके पश्चात वे जनसंवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग कर क्षेत्रीय जनता से सीधे संवाद स्थापित करेंगे।
जनसंवाद के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्र के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा स्थानीय समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *