एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के कुशल निर्देशन में बाजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वन विभाग टीम पर फायरिंग करने वाला नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

Share Now

बाजपुर न्यूज़। (राजतंत्र टाइम्स) बरहनी वन प्रभाग के वन दरोगा।ठाकुर दत्त ध्यानी ने 17 फरवरी को कोतवाली में तहरीर देकर कहा था कि 14 फरवरी की रात जंगल गश्त के दौरान सूचना मिली कि दलजीत सिंह उर्फ डल्लू अपने कुछ साथियों के साथ पेड़ काटने के औजारों एवं अवैध असलहे के साथ जंगल की ओर गया है।इस पर वन विभाग की अन्य टीमों को सतर्क किया गया।उसी दिन सुबह करीब पौने छह बजे ग्राम अस्कोट संपर्क मार्ग पर वन विभाग की टीम को पांच बाइक दिखाई दी।जिन पर खैर की लकड़ी लदी थी। टीम ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो वे असंतुलित हो गए तथा बाइक पर रखी खैर की लकड़ी के गिल्टे जमीन पर गिर गए।इसी दौरान दलजीत सिंह उर्फ डल्लू व उसके साथियों ने वन विभाग की टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। इस मामले में पुलिस ने दलजीत सिंह आदि पर प्राथमिकी पंजीकृत कर ली।एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बाजपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सघन सुरागरसी-पतारसी की गई। बुधवार की देर रात पुलिस टीम ने आरोपित दलजीत सिंह उर्फ डल्लू को बरहनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि पूछताछ में आरोपित ने घटना में संलिप्तता स्वीकार करते हुए घटना में प्रयुक्त बंदूक को जंगल में छिपाना बताया।
आरोपित की निशानदेही पर हरसान कपकोट सड़क के पास झाड़ियों से 01 अदद 12 बोर बंदूक बरामद की गई। आरोपित ने बताया कि इसी बंदूक से वन विभाग की टीम पर फायर किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *