चोरी की चार बाइकों संग दो आरोपित गिरफ्तार

Share Now

रुद्रपुर न्यूज़।(राजतंत्र टाइम्स) कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने चोरी की चार बाइकों के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय जनता ने एक चोरी की बाइक के साथ दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर कोतवाली रुद्रपुर पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उनके द्वारा विभिन्न स्थानों से बाइकें चोरी की गई हैं तथा कुछ बाइकजनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश) के थाना बिलासपुर क्षेत्र में छिपाकर रखी गई हैं। आरोपितों की निशानदेही पर शुक्रवार को पुलिस टीम ने थाना बिलासपुर, जनपद रामपुर (उप्र) के पैगम्बरपुर क्षेत्र में दबिश देकर चोरी की तीन बरामद की।

पकड़े गए आरोपित महेंद्र सैनी पुत्र मुंशी लाल निवासी पैगम्बरपुर, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर (उप्र) और शाहिल पुत्र छोटे निवासी टांडा हरमतनगर, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर (उप्र) के रहने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *