ईवीएम वेयरहाउस का डीएम ने किया त्रैमासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Share Now

रुद्रपुर न्यूज़। (राजतंत्र टाइम्स) जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने शनिवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों और अग्निशमन यंत्रों की स्थिति का भी निरीक्षण किया तथा सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली।इस दौरान उन्होंने सहायक निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाए। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के स्टोरेज और बैकअप सिस्टम पर नियमित निगरानी बनाए रखने और वेयरहाउस परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र अधिकारी, भाजपा के जिला मंत्री गजेन्द्र प्रजापति, कांग्रेस से मनोज कुमार सिंह और आम आदमी पार्टी से किरण पांडे विश्वास सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *