अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रुद्रपुर व्यापार मंडल ने महिलाओं को फूल माला पहनकर किया सम्मानित

Share Now

रुद्रपुर न्यूज़।(राजतंत्र टाइम्स) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज रुद्रपुर व्यापार मंडल द्वारा शहर की अनेको महिलाओं को फूल मालाओं से सम्मानित कर उनके योगदान को नमन किया गया। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि महिलाएं समाज की शक्ति और प्रेरणा का स्रोत हैं। परिवार से लेकर व्यापार, शिक्षा, राजनीति और हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से महत्वपूर्ण स्थान बनाया है।
उन्होंने कहा भी कि महिलाओं का सम्मान करना केवल एक दिन की परंपरा नहीं बल्कि समाज की जिम्मेदारी है।व्यापार मंडल हमेशा महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए कार्य करता रहेगा।
इस अवसर पर उपस्थित सभी व्यापारियों ने महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें फूल मालाएं पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया गया!

इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिला मंत्री राजकुमार सिकरी, मनीष अग्रवाल,पूर्व कोषाध्यक्ष पवन गाबा पल्ली,अंशुल अग्रवाल, जतिन नागपाल,रितु अग्रवाल, तनु छाबड़ा, आकांक्षा बजाज, गीता देवी, नैना, खुशी, मानसी,संगीता कालरा, राजू बजाज, टोनी सुखीजा, राजेश शर्मा, राजेंद्र जुनेजा, रंजीत कुमार, आशीष कुमार सहित अनेको व्यापारी उपस्थित थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *