चुनावी नतीजों पर रुद्रपुर में जश्न : भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई, आतिशबाजी कर जताई खुशी

Share Now

रुद्रपुर (राजतंत्र टाइम्स) पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद रुद्रपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। विधायक शिव अरोरा के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। इस दौरान विधायक ने चुनावी जीत को जनता के विश्वास का परिणाम बताया।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि असम, पुडुचेरी,पश्चिम बंगाल मे भारतीय जनता पार्टी के विजय ने सबित कर दिया कि देश की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व के साथ है। यह विजय उन विपक्षियों के मुंह पर तमाचा है,जो देश में तुष्टिकरण राजनीति में विश्वास रखते हैं। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के गुंडों के तिलिस्म अराजकता को समाप्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने एक तरफा प्रचंड विजय का परचम जो लहराया है। असम में हमने तीसरी बार सरकार बनाने का कार्य किया पुडुचेरी में भी भाजपा गठबंधन दोबारा से जीता तो वहीं पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद से पहली बार भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल में बनने जा रहा है । उत्तर प्रदेश की तर्ज पर पश्चिम बंगाल में भी गुंडाराज अराजकता को निस्तानाबूत करने का कार्य किया जाएगा जहां पश्चिम बंगाल का आम नागरिक स्वतंत्रता से व शांतिपूर्ण अपना जीवन व्यतीत कर पाए।पश्चिम बंगाल चुनाव में चर्चा में आई झालमुड़ी की दीवानगी रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा के कार्यालय पर भी नजर आई विधायक शिव अरोरा ने कार्यकर्ताओं संग झालमुड़ी खाकर जीत के जश्न का इजहार किया।इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, शालनीं बोरा, रश्मि रस्तोगी, उपेंद्र चौधरी, प्रीत ग्रोवर, जगदीश विश्वास, धीरेश गुप्ता, राजेश बजाज, के के दास, हिमांशु शुक्ला, मीना शर्मा, पुष्पा ग्रोवर, राधेश शर्मा, जीतेन्द्र संधू, गीता भरद्वाज,संदीप राव, गणेश सरकार, सतनाम सिंह, मोर सिंह, दिलीप अधिकारी संजय हलदार, इंद्रपाल चौधरी, राजीव शुक्ला, आयुष चिलाना, मनमोहन वाधवा, रोबिन विश्वास, शिवकुमार राय, अखिल विश्वास, एसपी यादव, मनोज मदान, रेनू जुनेजा, एमपी मौर्य, वेद ठुकराल, संजय हलदार, विपुल गईन, केपी राठी, सुनील सिंह, विक्की वाल्मीकि नमन चावला, अरुण दीक्षित, हरीश मित्तल, डी के गंगवार, कैलाश राठौर, राजेश कामरा, नरेश उप्रेती, राज कोली, पियूष भाटिया, विकास सागर, वीरेंद्र तिवारी, दीपक दिवाकर, मयंक कक्कड़, डंपी चोपडा, रवि दिवाकर, आदेश भरद्वाज, मनोज कर, भीमसेन गुप्ता,विष्णु सिंह, तोसीन खान, परवेज खान आदि लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *