नगर निगम की टीम ने की छापेमारी,प्रतिबंध के बावजूद नॉनवेज बेचने पर दो नामी गिरामी प्रतिष्ठानों के कटे 5000-5000 चालान

Share Now

महापौर के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने की छापेमारी

रुद्रपुर न्यूज़। (राजतंत्र टाइम्स) ऊधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर शहर में नवरात्र को मांस की बिक्री पर लगाए गए प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। गुरुवार को महापोर के निर्देश पर टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की इस दौरान दो नमी गिरामी प्रतिष्ठान केएफसी ओर बर्गर किंग में नॉनवेज मिलने पर चालान की कार्रवाई की गई।

बता दें चैत्र नवरात्र के पावन पर्व को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने शहर की आध्यात्मिक मर्यादा और स्वच्छता बनाए रखने के लिए 19 मार्च से 27 मार्च तक कच्चे ओर पके हुए मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया है। यह प्रतिबंध केवल मीट की दुकानों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उन सभी भोजनालयों और रेस्टोरेंट पर भी लागू है जहाँ मांसाहारी व्यंजन तैयार किए जाते हैं।

प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के लिए गुरुवार को महापौर विकास शर्मा के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने मीट बाजार सहित कई प्रतिष्ठानों रेस्टोरेंटों में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान मेट्रोपोलिस मॉल स्थित केएफसी ओर बर्गर किंग प्रतिष्ठान में नॉनवेज पाया गया। जिस पर दोनों प्रतिष्ठानों के खिलाफ 5000-5000 चालान की कार्रवाई की गई। ओर सख्त हिदायत भी दी गई छापेमारी में मुख्य रूप से जसवीर सिंह, भूपेंद्र कुमार, विजय सहित नगर निगम के अन्य कर्मचारी व सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।

महापौर ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों पर मांस के प्रदर्शन और विक्रय से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत न हों, इसके लिए नवरात्र पर नॉनवेज प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने कहा कि छापेमारी आगे भी जारी रहेगी। जरूरत पड़ी तो नॉनवेज बेचने वाले की दुकान सीज भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *