डीएम के निर्देश पर तुरंत मदद, दिव्यांग गोपाल साहनी को मिली ट्राई साइकिल

Share Now

रूद्रपुर न्यूज़।(राजतंत्र टाइम्स) जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशो के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने विकास भवन में भगवानपुर रूद्रपुर निवासी गोपाल साहनी को बैटरी चालित ट्राई साईकिल दी। अवगत करना है कि 23 मार्च को सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मेडिकल कालेज में आयोजित कार्यक्रम में गोपाल साहनी द्वारा ट्राई साइकिल उपलब्ध कराये जाने का अनुरोध किया था। जिसके क्रम में जिलाधिकारी ने गोपाल साहनी के परेशानियों को ध्यान में रखते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी को शीघ्र ट्राई साइकिल देने के निर्देश दिये गये थे। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *