अपराध मुक्त देवभूमि अभियान को साकार करते एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति — कोतवाली जसपुर पुलिस व एसटीएफ कुमाऊं की संयुक्त कार्रवाई में 02 शातिर हथियार तस्कर गिरफ्तार

ऊधमसिंह नगर। (राजतंत्र टाइम्स)क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जसपुर के नेतृत्व में आज एसटीएफ कुमाऊं व जसपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो हथियार तस्करों को पतरामपुर अंडर पास, सर्विस रोड कट से गिरफ्तार किया है। आरोपित शमशेर सिंह के पास से एक .32 बोर पिस्टल अवैध व पांच कारतूस तथा सिमरनदीप सिंह से एक 32 बोर पिस्टल अवैध व पांच कारतूस बरामद हुए। वाहन की तलाशी लेने पर वाहन से दो पंप एक्शन गन 12 बोर बरामद हुई है।कोतवाली जसपुर में आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि आरोपित शमशेर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी ग्राम हाजिरो, थाना जसपुर और सिमरनदीप सिंह पुत्र अजमेर सिंह निवासी अंजनिया फार्म, थाना पुलभट्टा है।गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक गोविंद सिंह मेहता, चौकी प्रभारी पतरामपुर,कांस्टेबल विक्रम सिंह,कांस्टेबल सुभाष चंद्र,एसटीएफ कुमाऊं के उप निरीक्षक विनोद जोशी, हेड कांस्टेबल महेंद्र गिरी, हेड कांस्टेबल किशोर कुमार,कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार थे।