रुद्रपुर में गैस एजेंसियों पर सख्ती, फर्जी डिलिवरी मैसेज पर होगी FIR: DM

Share Now

रुद्रपुर।(राजतंत्र टाइम्स) जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आज जिला सभागार में गैस एजेन्सी प्रबन्धकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी गैस एजेन्सी द्वारा गैस डिलिवरी में लापरवाही या गलत तरीके से गैस डिलिवरी करायी गयी तो सम्बन्धित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। यदि किसी भी गैस एजेन्सी के आपरेटर द्वारा किसी भी गैस उपभोक्ता के मोबाइल पर बिना गैस सिलेंडर डिलिवर हुए गलत तरीके से गैस डिलिवरी का मैसेज भेजा गया तो सम्बन्धित के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया जाएगा। डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को पूर्ति निरीक्षकों के माध्यम से गैस गोदामों के स्टाक की नियमित जांच कराना सुनिश्चित कराने को कहा। गैस बुकिंग होने के बाद निर्धारित समय पर होम डिलिवरी किया जाए। उन्होंने लोगों से कहा है कि किसी भी प्रकार के अफवाहों पर न ध्यान दें। गलत अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। कोई भी घरेलू अथवा व्यवसायिक गैस की कालाबजारी में संलिप्त व्यक्तियों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई जायेगी।जिला पूर्ति अधिकारी विनोद चन्द्र तिवारी ने बताया कि घरेलू एवं व्यवसायिक गैस उपलब्धता पर रखी जा रही है। बताया कि सभी गैस एजेंसियों को केवल होम डिलिवरी के माध्यम से ही गैस वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं ।जिले में 31 मार्च तक घरेलू गैस दैनिक वितरण 11616 अवशेष 9392 व व्यवसायिक गैस वितरण 404 अवशेष 1366 है।बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, गैस एजेन्सी प्रबंधक रीतू नेगी, वर्तिका सिंह, प्रमोद पाण्डे, लाल कृष्ण, विनोद कुमार, आशा पाण्डे, रिंकी, करन कुमार आदि मौजूद थे व इण्डियन गैस आयल के प्रतिनिधि हरीश पंत, भारत पेट्रोलियम के मनीष कुमार व हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के महेश मीणा वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *