विधायक तिलक राज बेहड ने 6. 50 लाख की लागत से दो सड़कों का किया लोकार्पण

Share Now

किच्छा न्यूज़।(राजतंत्र टाइम्स) ग्राम सतुईया में किच्छा के विधायक तिलक राज बेहड़ ने अपनी 6.50 लाख की विधायक निधि से निर्मित दो सड़कों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने फीता काटकर कार्यों का शुभारंभ किया।इसके अंतर्गत बलवीर के घर से मेजर सिंह के घर तक सी0सी0 सड़क का निर्माण लगभग ₹4,09,000 की लागत से कराया गया है। वहीं दूसरे कार्य के तहत ग्राम रामचरण के घर से राम भरोसे के घर तक सड़क का निर्माण ₹2,48,000 की लागत से किया गया।
इस अवसर पर विधायक बेहड़ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह लगातार प्रतिबद्ध हैं और आने वाले समय में भी जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सड़कों का निर्माण ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को सुगम बनाता है और विकास की गति को तेज करता है।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विधायक का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और विकास कार्यों के लिए आभार जताया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य गुरदास कालड़ा, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, गुड्डू तिवाड़ी,राजेश प्रताप सिंह, मेजर सिंह, ओमप्रकाश दुआ, डॉ. त्रिमल प्रसाद, अशोक चुघ, राजेंद्र कुमार, श्रीपाल, सुरेंद्र, महेंद्र, सुनीता कश्यप, गुरचरण सिंह राजेन्द्र प्रजापति, राधेश्याम प्रजापति, दीपचंद्र, रामचरन प्रजापति, सतपाल प्रजापति, श्रीपाल शर्मा, कृपाल सिंह, मेजर सिंह, हेमन्त प्रजापति, पवन प्रजापति, अंकित कश्यप, हरप्रसाद, अंकुश प्रजापति, शिव दयाल, रामगोपाल, प्रेमवती, बसंती देवी, मुन्नी देवी,कलावती नीरज सागर, माया सागर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *