भूरारानी में गेहूं की उत्पादकता जांच, अधिकारियों की मौजूदगी में क्रॉप कटिंग

रूद्रपुर न्यूज़। (राजतंत्र टाइम्स)जनपद में गेहूं फसल की उत्पादकता की जांच के लिए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया स्वयं खेत में पहुंचे और क्रॉप कटिंग कर उपज का आकलन किया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत तहसील रुद्रपुर के राजस्व ग्राम भूरारानी में काश्तकार अशोक गांधी के खेत में यह प्रयोग किया गया।
क्रॉप कटिंग के दौरान 43.30 वर्गमीटर के त्रिभुजाकार प्लॉट से 17.900 किलोग्राम गेहूं की उपज प्राप्त हुई।भूरारानी में गेहूं की उत्पादकता जांच, अधिकारियों की मौजूदगी में क्रॉप कटिंग जिलाधिकारी ने बताया कि इस प्रकार के फसल कटाई प्रयोग पूरे ऊधमसिंह नगर जनपद, प्रदेश और देश में कराए जाते हैं, जिनसे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर फसल बीमा और खाद्य नीति तय की जाती है।
इस दौरान तहसीलदार दिनेश कुटौला, सहायक भूलेख अधिकारी मदन बिष्ट, कानूनगो राधे सिंह राणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।