कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया रामगढ़-कैंचीधाम मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ जल्द काम पूरा करने के निर्देश

नैनीताल। (राजतंत्र टाइम्स)। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रामगढ़ ब्लॉक के तल्ला रामगढ़ से झुतिया, हली होते हुए कैंचीधाम तक मोटर मार्ग पर चल रहे डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया रामगढ़-कैंचीधाम मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ जल्द काम पूरा करने के निर्देश

रामगढ़ ब्लॉक के तल्ला रामगढ़ से झुतिया, हली होते हुए कैंचीधाम तक मोटर मार्ग की स्थिति खराब होने के कारण ग्रामीणों, किसानों और पर्यटकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासियों ने इस समस्या से निजात दिलाने के लिए मंत्री राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर डामरीकरण कराने की मांग की थी।जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मंत्री कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से सड़क पर डामरीकरण कार्य के लिए धनराशि स्वीकृत करने का आग्रह किया। उनके प्रयासों के बाद शासन से मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण के लिए *5 करोड़ 28 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत* कराई गई।धनराशि स्वीकृत होने के बाद मोटर मार्ग पर डामरीकरण एवं सुधारीकरण का कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मंत्री कैड़ा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके।मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉकों में क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों पर डामरीकरण एवं सुधारीकरण का कार्य लगातार कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और बिजली जैसी बुनियादी समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि आम जनता को इन कार्यों का लाभ जल्द मिल सके।