विशेष सत्र से पहले मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट

Share Now

देहरादून। (राजतंत्र टाइम्स) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा में आयोजित विशेष सत्र से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान दोनों के बीच विशेष सत्र की तैयारियों, कार्यसूची एवं राज्य के विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने सदन के सुचारु संचालन को लेकर सहयोग का भरोसा दिलाया।
वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन की कार्यवाही को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों से भी सहयोग की अपेक्षा जताई।
यह भेंट आगामी विशेष सत्र के मद्देनजर महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *