रुद्रपुर। (राजतंत्र टाइम्स) खानपुर न. 1 क्षेत्र मे आयोजित अखण्ड नाम सकीर्तन मे शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा ने ईश्वर के चरणों मे नमन करते हुऐ समस्त क्षेत्रवासियो के सुख समृद्धि की कामना की। विधायक शिव अरोरा बोले खानपुर न. 1 मे आयोजित भव्य दिव्य अखण्ड नाम सकीर्तन मे शमिल होने का सौभाग्य मिला जहाँ आये हजारों श्रद्धांलुओं के बीच जाकर भंडारे की सेवा की आये भक्तो को प्रसाद वितरित किया।

उन्होंने कहाँ अखण्ड नाम कीर्तन की बंगाली समाज मे बहुत मान्यता है,जहाँ भगवान राधा कृष्ण के संगीत रस मे एक एक श्रद्धांलू डूबा नजर आता है, विधायक बोले अखण्ड नाम कीर्तन के श्रवण मात्र से शांति की अनुभूति होती है।विधायक शिव अरोरा बोले उनका प्रतिवर्ष खानपुर क्षेत्र मे सकीर्तन मे आना होता है हर वर्ष लोगो के श्रद्धा का भाव ईश्वर के प्रति उनके समर्पण लगाव को दर्शाता है।इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र चौधरी, कौशल विश्वास,मनमोहन वाधवा,गुरबाज दुमरा,विशाल माझी,जयदेव मंडल,किशोर मनी, कालीचरण विश्वास, बाबूराम सरकार, सोमनाथ मनी, शंभू सरदार,मिहिर विश्वास,कार्तिक राय, प्रकाश हालदार, रतन राय,समीर सिकदर, देव मंडल आदि लोग मौजूद रहें।

