खटीमा/उधम सिंह नगर। (राजतंत्र टाइम्स) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को खटीमा भ्रमण के दौरान अपने निजी आवास नगला तराई एवं हेलीपैड लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों और आम जनता से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए अधिकारी आमजन की शिकायतों का शीघ्र और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने नगला तराई में स्व0 मदन सिंह धामी के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की और उनके परिवारजनों को ढांढस बँधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति और अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने नवीन बोरा के आवास पहुंच कर उनसे मुलाकात कर कुशल क्षेम पूछी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा,दीपक बाली, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू,नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी,जिला अध्यक्ष कमल जिन्दल, सतीश भट्ट , जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, पंकज उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ उत्तम सिंह नेगी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी मौजूद थे।

