EVM वेयरहाउस पर कड़ी निगरानी! DM आकांक्षा कोंडे ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर सख्त निर्देश
बागेश्वर। (राजतंत्र टाइम्स)
जनपद में चुनावी पारदर्शिता और सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने मंगलवार को EVM वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें डबल लॉक में सुरक्षित पाई गईं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में स्थापित अग्निशमन यंत्रों एवं सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सहायक निर्वाचन अधिकारी को वेयरहाउस में इनवर्टर स्थापित कराने के निर्देश दिए, जिससे 24×7 विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस अवसर पर भाजपा प्रतिनिधि मदन राम आगरी, कांग्रेस प्रतिनिधि कुंदन गिरी, अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल, सहायक निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


