खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, जनता की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

Share Now

खटीमा । (राजतंत्र टाइम्स) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को खटीमा पहुंचे। खटीमा पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने हेलीपैड व कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जन समस्याओं का सरकार की प्राथमिकता है,इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जा मंत्री विनय रुहेला,अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी,पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा,मुकेश कुमार,दान सिंह रावत,सतीश भट्ट,भवानी भंडारी,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चौधरी,अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ उत्तम सिंह नेगी,उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, तहसीलदार वीरेन्द्र सजवान सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *