- सीबीएसई टॉपर अरीना से बोले मुख्यमंत्री धामी – आपकी सफलता पूरे उत्तराखंड का गौरव
- हल्द्वानी की छात्रा से फोन पर की बात, कहा- मेहनत, लगन और अनुशासन बनें अन्य विद्यार्थियों की प्रेरणा
देहरादून।(राजतंत्र टाइम्स) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सीबीएसई 12वीं परीक्षा में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली हल्द्वानी की छात्रा अरीना रघुवंशी से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अरीना रघुवंशी की यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि अरीना को उनके कठिन परिश्रम और समर्पण का प्रतिफल मिला है। उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की बेटियों ने समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है और यह उपलब्धि भी उसी गौरवशाली परंपरा का हिस्सा है। उन्होंने विश्वास जताया कि अरीना भविष्य में भी नई ऊंचाइयों को छूकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी।


