ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, 119 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Share Now
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, 119 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में एएनटीएफ और सितारगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 35 लाख की स्मैक बराम

सितारगंज। (राजतंत्र टाइम्स) अजय गणपति के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और सितारगंज पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 119 ग्राम अवैध स्मैक तथा तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 35 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक अपराध जितेंद्र चौधरी, पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर उत्तम सिंह नेगी तथा क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/सर्किल रुद्रपुर विभव सैनी के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई।

निरीक्षक मनोज रतूड़ी एवं प्रभारी निरीक्षक सुन्दरम शर्मा के नेतृत्व में एएनटीएफ और कोतवाली सितारगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने 16 मई 2026 को अमरिया चौराहे से 100 मीटर आगे रुद्रपुर-सितारगंज हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों की जांच के दौरान शाबाद हुसैन पुत्र साबिर हुसैन निवासी बाईपास कॉलोनी वार्ड नंबर 11, कोतवाली सितारगंज, जिला उधम सिंह नगर उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 119 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ कोतवाली सितारगंज में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह स्मैक अपने दोस्त नदीम निवासी बहेड़ी, बरेली से लेकर आया था। पुलिस मामले में विस्तृत पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार आरोपी शादाब हुसैन पूर्व में भी कोतवाली सितारगंज तथा थाना अमरिया पीलीभीत से एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *