किच्छा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

  • एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई, नकदी भी बरामद
  •  594 प्रतिबंधित नशीली गोलियां और ₹35 हजार नकद बरामद

किच्छा। (राजतंत्र टाइम्स) अजय गणपति के निर्देशन में जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किच्छा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बंदिया क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 594 प्रतिबंधित नशीली गोलियां और 35,300 नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार 16 मई को पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर उत्तम सिंह नेगी तथा क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी के नेतृत्व में किच्छा पुलिस द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बंदिया क्षेत्र की सरदारों वाली गली में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विरेंद्र पुत्र स्व. कुलवंत सिंह निवासी बंदिया वार्ड नंबर-5, सरदारों वाली गली, कोतवाली किच्छा उम्र 32 वर्ष तथा जसवीर कौर पत्नी स्व. सतीश कुमार निवासी बंदिया वार्ड नंबर-5, सरदारों वाली गली, कोतवाली किच्छा उम्र 50 वर्ष के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 594 प्रतिबंधित BUPRENORPHINE AND NALOXONE TABLETS तथा नशीली दवाओं की बिक्री से अर्जित 35,300 नकद बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दीपक जोशी, कांस्टेबल देवराज, कांस्टेबल हरेंद्र धामी तथा महिला कांस्टेबल रेखा आर्य शामिल रहे।