विधायक शिव अरोरा ने बंगाली कॉलोनी में सीसी सड़क व शनि मंदिर सौंदर्यकरण कार्य का किया लोकार्पण

Share Now

 

रुद्रपुर। (राजतंत्र टाइम्स) विधायक शिव अरोरा ने वार्ड नंबर 35 स्थित आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी में विधायक निधि से कराए गए दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पार्षद पति गोविंद राय के नेतृत्व में विधायक का फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।

विधायक शिव अरोरा ने गोपाल के घर से रखात दास के घर तक लगभग 28 मीटर लंबी सीसी सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण किया, जिसकी लागत करीब 2.25 लाख रुपये बताई गई। इसके साथ ही बंगाली कॉलोनी स्थित श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र शनि मंदिर के सौंदर्यकरण कार्य का भी नारियल फोड़कर शुभारंभ किया गया। इस कार्य पर लगभग 4.25 लाख रुपये की लागत आई है।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि आदर्श इंद्रा बंगाली कॉलोनी बंगाली बाहुल्य क्षेत्र है और यहां की जनता हर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भरपूर समर्थन देती रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विधायक होने के नाते उनका दायित्व है कि यहां की सड़कें बेहतर हों और धार्मिक स्थल भव्य एवं आकर्षक दिखाई दें।

उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग पर लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़क का निर्माण कराया गया है तथा शनि मंदिर का सौंदर्यकरण भी विधायक निधि से कराया गया है। विधायक ने बताया कि इससे पहले भी वार्ड नंबर 35 में कई सीसी सड़कें बनाई गई हैं तथा क्षेत्र के बड़े दुर्गा मंदिर परिसर में टाइल्स लगाने का कार्य भी कराया जा चुका है।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि उनके कार्यकाल में रुद्रपुर क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए गए हैं और जनता इस बात को भलीभांति समझती है कि वह जो कहते हैं, उसे पूरा भी करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान पार्षद सरो राय, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, गोविंद राय, अनिल शर्मा, रविंद्र धर, डॉ. ईश्वर मलिक, ममता जीना, सरोज राय, तपन मजूमदार, गोपाल राय, दुलाल राय, विवेक दास, कंचन विश्वास, किशन राय, विवेक मंडल, सपन मिस्त्री, नरेश पाल, प्रभास वाला, पुष्पा कराटी, रंजीत कराटी, पंकज दास, ज्योतिष कराटी, महेंद्र दास, बल्लू बर्मन, रमेन कौर, संजय ढाली, आशीम समादार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *