बालिका विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में आयोजित हुआ “बाल संस्कार शिविर” एवं जागरूकता कार्यक्रम

Share Now

रुद्रपुर। (राजतंत्र टाइम्स)उधम सिंह नगर जनपद के जगतपुरा आवास विकास स्थित बालिका विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में दिनांक 18 मई 2026 को “बाल संस्कार शिविर” एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालक-बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान जिला प्रोवेशन अधिकारी द्वारा छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट (POCSO Act), गुड टच-बैड टच, बाल श्रम तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। उन्होंने बच्चों को बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, शोषण अथवा असुरक्षित वातावरण की स्थिति में चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क किया जा सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे बालक-बालिकाएं जो असुरक्षित परिवेश में रह रहे हों अथवा जिन्हें देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता हो, उनकी जानकारी जिला बाल कल्याण समिति या चाइल्ड हेल्पलाइन को दी जा सकती है, ताकि समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन केंद्र समन्वयक चांदनी रावत, केस वर्कर रमा बलोदी, विद्यालय प्रधानाचार्य धीरज पंत तथा भारत विकास परिषद की श्रीमती रेखा अरोरा उपस्थित रहीं। इसके साथ ही विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *