- मुख्यमंत्री धामी से अभिनेता हेमंत पांडे ने की शिष्टाचार भेंट
देहरादून। (राजतंत्र टाइम्स)। पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में अभिनेता हेमंत पांडे ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों के साथ उत्तराखंड की कला, संस्कृति एवं फिल्म जगत से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत और प्रतिभाओं से समृद्ध प्रदेश है। राज्य सरकार प्रदेश में फिल्म निर्माण, कला एवं संस्कृति के संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
अभिनेता हेमंत पांडे ने राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में फिल्म शूटिंग को प्रोत्साहन देने तथा कलाकारों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के प्रयासों की सराहना की।


