नशा मुक्ति केंद्र में बड़ा खुलासा,औचक निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं, एक्सपायरी नमक भी बरामद

नशा मुक्ति केंद्र में बड़ा खुलासा,औचक निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं, एक्सपायरी नमक भी बरामद

रुद्रपुर। (राजतंत्र टाइम्स)। ऊधम सिंह नगर में नशा मुक्ति केंद्रों की व्यवस्थाओं की जांच के दौरान बड़ा खुलासा सामने आया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) की सचिव ममता पंत, तहसीलदार दिनेश कुटौला एवं ड्रग इंस्पेक्टर शुभम कोटनाला ने आयरक्षा नशा मुक्ति एवं जनसेवा ट्रस्ट, डॉक्टर्स कॉलोनी का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं।

नशा मुक्ति केंद्र में बड़ा खुलासा,औचक निरीक्षण में मिलीं गंभीर अनियमितताएं, एक्सपायरी नमक भी बरामद

निरीक्षण में पाया गया कि केंद्र को उत्तराखंड राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा 30 नवंबर 2023 को केवल एक वर्ष के लिए अस्थायी पंजीकरण दिया गया था, लेकिन 29 नवंबर 2024 के बाद के लाइसेंस या नवीनीकरण से संबंधित कोई वैध दस्तावेज केंद्र प्रबंधन प्रस्तुत नहीं कर सका।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि केंद्र एक तीन मंजिला भवन में संचालित हो रहा था, जहां एक तल पर पेइंग गेस्ट (PG) सुविधा भी चलाई जा रही थी। केंद्र के कमरे पर्याप्त रूप से हवादार नहीं पाए गए और 48 लोगों को केवल एक बड़े हॉल एवं दो छोटे कमरों में रखा गया था, जो सुरक्षा और स्वास्थ्य मानकों के विपरीत माना गया।

निरीक्षण टीम ने रसोईघर की जांच के दौरान एक्सपायरी डेट वाला नमक का पैकेट भी बरामद किया, जिसे तहसीलदार दिनेश कुटौला ने अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए जब्त कर लिया।

प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्र में पाई गई अनियमितताओं पर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *