- लोक भवन गुवाहाटी में सुशासन, सांस्कृतिक समृद्धि और राष्ट्रहित के मुद्दों पर हुई चर्चा
नैनीताल ।(राजतंत्र टाइम्स)। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने गुरुवार को असम भ्रमण के दौरान लोक भवन गुवाहाटी में असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों, सुशासन, सांस्कृतिक समृद्धि और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।

बैठक के दौरान राज्यों के बीच बेहतर समन्वय, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और विकास से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। दोनों राज्यपालों ने भारत की सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता को देश की सबसे बड़ी शक्ति बताया


