राज्यपाल से मिलीं कुमाऊं की नई आईजी निवेदिता कुकरेती, कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चा

Share Now
  • राज्यपाल गुरमीत सिंह से कुमाऊं की नवनियुक्त आईजी निवेदिता कुकरेती ने की शिष्टाचार भेंट

नैनीताल। (राजतंत्र टाइम्स)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से मंगलवार को लोक भवन, नैनीताल में कुमाऊं परिक्षेत्र की नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) श्रीमती निवेदिता कुकरेती ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कुमाऊं मंडल की कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और जनविश्वास बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संवेदनशील एवं जवाबदेह पुलिस व्यवस्था पर बल दिया।

राज्यपाल ने श्रीमती निवेदिता कुकरेती को उनके नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में कुमाऊं परिक्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा पुलिस-जन सहभागिता को भी बढ़ावा मिलेगा।

आईजी निवेदिता कुकरेती ने राज्यपाल को आश्वस्त किया कि कुमाऊं मंडल में कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *