सुशासन और प्रशासनिक प्रशिक्षण पर मंथन, राज्यपाल से मिले टोलिया प्रशासन अकादमी के महानिदेशक

Share Now

नैनीताल। (राजतंत्र टाइम्स)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से मंगलवार को लोक भवन, नैनीताल में डॉ. आर.एस. टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी के महानिदेशक भगवती प्रसाद पांडे ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने अकादमी में संचालित प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों, सुशासन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों तथा लोकसेवकों की क्षमता संवर्धन से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए समयानुकूल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।

राज्यपाल ने कहा कि सुशासन की अवधारणा को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने के लिए लोकसेवकों का दक्ष, संवेदनशील एवं उत्तरदायी होना आवश्यक है। इसके लिए प्रशिक्षण संस्थानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बदलते प्रशासनिक परिदृश्य के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रमों में नवाचार और आधुनिक तकनीकों के समावेश पर भी जोर दिया।

महानिदेशक भगवती प्रसाद पांडे ने राज्यपाल को अकादमी की विभिन्न गतिविधियों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए भविष्य की कार्ययोजनाओं से भी अवगत कराया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *