खटीमा में सीएम धामी ने सुनी जनता की फरियाद, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

खटीमा ।(राजतंत्र टाइम्स) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय खटीमा भ्रमण पर शनिवार को कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है,इसलिए जनता की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए।

खटीमा में सीएम धामी ने सुनी जनता की फरियाद, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा , दर्जा राज्यमंत्री फरजाना बेगम, रामपाल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा,प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी,विवेक सक्सेना,अमित कुमार पांडे, रनदीप पोखरिया, नवीन पांडे,भवानी भंडारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि,जनता उपस्थित थे।