शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास उत्तराखंड प्रांत की दो दिवसीय प्रांतीय कार्यशाला पंतनगर मे प्रारंभ

Share Now

पंतनगर। (राजतंत्र टाइम्स)। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास उत्तराखंड प्रांत तथा कृषि व्यवसाय प्रबन्धन महाविद्यालय,गोविन्द बल्लभ पंत कृषि तथा प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के संयुक्त तत्वाधान में “राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका” विषय पर दो दिवसीय प्रांतीय कार्यशाला का आयोजन किया किया जा रहा है।


कार्यशाला के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री श्यामवीर सैनी, राज्य मंत्री, गन्ना विकास सलाहकार समिति, विशिष्ट अतिथि प्रो नवीन चंद्र लोहनी, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो शिवेंद्र कुमार कश्यप , कुलपति, गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर ने किया।
अतिथियों का स्वागत शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रांत संरक्षक तथा अधिष्ठता कृषि व्यावसायिक प्रबंध महाविद्यालय ने किया। कार्यशाला की प्रस्तावना प्रांत संयोजक प्रो. कमल देवलाल द्वारा रखी गई।
मुख्य अतिथि श्री श्याम वीर सैनी ने अपनी उद्बोधन में देश की कृषि व्यवस्था तथा किसानो के योगदान पर बल दिया तथा बताया कि किस तरह देश की खाद्य आवश्यकताओं की किसानो ने पूर्ति की है । कुलपति उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने अपने उद्धबोधन में देश में शिक्षा, शिक्षक की भूमिका, शिक्षा में चरित्र एवं व्यक्तित्व विकास के महत्व पर चर्चा की। साथ ही वर्तमान आवश्यक तथा दूरस्थ शिक्षा के महत्व को भी बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलपति पंतनगर विश्वविद्यालय, प्रो. शिवेंद्र कुमार कश्यप ने अपने सारगर्भित विषय “युवा शिक्षा और कल्याण से देशहित” पर अपना महत्वपूर्ण उद्बोधन दिया। उन्होंने बताया कि भारतीय, गुरुकुल परंपरा में व्यक्तित्व तथा चरित्र निर्माण विषयों का समायोजन था। उन्होंने बताया की नई शिक्षा नीति 2020 में इन विषयों को समायोजित किया गया है जो शिक्षा का एक नया दर्शन है तथा निश्चित ही देश के लिए लाभप्रद होगी।
धन्यवाद प्रस्ताव कार्यशाला संयोजक , प्रो सूरजभान सिंह, प्राध्यापक गणित तथा सांख्यिकी विभाग द्वारा प्रेषित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. शिवओम राठौर, क्षेत्र विषय संयोजक, डॉ. अशोक मंडोला, प्रांतीय अध्यक्ष, पर्यावरणविद डॉ. विनोद प्रसाद जुगलान, डॉ. ब्रजलता चौहान, डॉ. पंकज सिंह, प्रो. गिरीश चंद्र जोशी, प्रो. ए. के. प्रतिहार, डॉ. दीपशिखा, डॉ. सुरेंद्र पडियार, प्रो. विश्वनाथ, तुलसी प्रसाद भट्ट, प्रो. संजय कुमार, प्रो. बृजेश सिंह, डॉ. जितेंद्र क्वात्रा, निदेशक, प्रसार शिक्षा, पंतनगर, प्रो. आशुतोष सिंह, डॉ. कमल प्रकाश सक्सेना, प्रो अरविंद भट्ट, प्रो आशुतोष भट्ट, डॉ. गीता पाठक आदि विभिन्न क्षेत्रों में अपने वक्तव्य देंगे।
कार्यक्रम में पंतनगर विश्वविद्यालय के साथ ही प्रदेश के विभिन्न विभिन्न विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों से आये अध्यापकों तथा छात्रों ने प्रतिभाग किया ।
कार्य क्रम के दूसरे दिन विभिन्न शिक्षण क्षेत्र के विभिन्न विषयों, समीक्षा, मूल्यांकन, सतत सुधार, नेतृत्व् आदि पर चर्चा की गई।
समापन सत्र का आयोजन दिनाक 5 जुलाई को किया गया। मुख्य अतिथि श्री डाल चंद, प्रांत कार्यकरिकारिणी सदस्य ने अपने उद्धबोधन मे प्राचीन काल से ही देश में शिक्षा, शिक्षक की भूमिका पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा आर एस जादोंन , अधिष्ठाता, पंतनगर विश्वविद्यालय ने की। कार्यक्रम मे पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र से डा वीरेंद्र तिवारी, सहसंयोजक ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *