खटीमा। (राजतंत्र टाइम्स)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन निजी आवास पर क्षेत्रीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस दौरान क्षेत्रीय जनता और जनप्रतिनिधियों ने धामी सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं जोरदार नारों के साथ स्वागत किया तथा उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री चकरपुर स्थित वनखंडी महादेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, सतीश भट्ट, अमित नारंग, भवानी भंडारी, सुरेश कोली, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, डीएफओ हिमांशु बागड़ी, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, गौरव पाण्डेय सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


