वन महोत्सव सप्ताह 2026: गढ़वाल ग्रीनर्स का पर्यावरण संरक्षण अभियान, वृक्षारोपण से लेकर नदी पुनर्जीवन तक चलाए व्यापक कार्यक्रम

Share Now
  • ‘हर काम देश के नाम’: गढ़वाल ग्रीनर्स ने वन महोत्सव सप्ताह में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • 3 करोड़ से अधिक पौधे रोप चुकी 127 इन्फैंट्री बटालियन, वन महोत्सव सप्ताह में फिर दिखाई हरित प्रतिबद्धता
  • उत्तराखंड में गूंजा हरित अभियान, गढ़वाल ग्रीनर्स ने वृक्षारोपण और जन-जागरूकता से जोड़ा जन-जन को

देहरादून। (राजतंत्र टाइम्स)। ‘हर काम देश के नाम’ की भावना के साथ वन महोत्सव सप्ताह 2026 के तहत 127 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) इकोलॉजिकल, गढ़वाल राइफल्स ने उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया। 1 से 7 जुलाई तक आयोजित इस अभियान में वृक्षारोपण, नदी पुनर्जीवन, जल एवं मृदा संरक्षण तथा स्वच्छता जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सप्ताहभर चले इस अभियान में स्थानीय प्रशासन, वन विभाग, शैक्षणिक संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अभियान के दौरान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ पौधों के संरक्षण और जल स्रोतों के संवर्धन का संदेश भी दिया गया।

गढ़वाल ग्रीनर्स ने अपने निर्धारित क्षेत्रों में पौधारोपण और संरक्षण कार्यों को गति देते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। यूनिट द्वारा वर्षों से चलाए जा रहे प्रयासों के परिणामस्वरूप अब तक 3 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण तथा हजारों हेक्टेयर वन क्षेत्र का पुनर्जीवन किया जा चुका है, जिससे उत्तराखंड के हरित आवरण को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।

वन महोत्सव सप्ताह के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए प्रत्येक पौधे की देखभाल करने और प्रकृति संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया। बटालियन ने अभियान की सफलता में सहयोग देने वाले सभी विभागों, संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे पर्यावरण संरक्षण अभियानों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *