ऊधम सिंह नगर में उप प्रधान ग्राम पंचायत चुनाव की तारीख घोषित, 15 जुलाई को नामांकन, मतदान और मतगणना एक ही दिन

रुद्रपुर। (राजतंत्र टाइम्स)। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जनपद में उप प्रधान ग्राम पंचायतों के पदों पर सामान्य निर्वाचन हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा समय सारणी निर्धारित किया गया है। उन्होने बताया कि 15 जुलाई 2026 को पूर्वान्ह 10 बजे से 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों को जमा किया जायेगा, 11 बजे से 12 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच होगी, 12 बजे से 12.30 बजे तक नाम वापसी, 12.30 बजे से 01 बजे तक निर्वाचन चिन्ह आवंटन, अपराह्न 01.30 बजे से 03.30 बजे तक मतदान व अपरान्ह 04 बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना की जायेगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री 08 जुलाई से 14 जुलाई को पूर्वान्ह 10 बजे से 05 बजे तक क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर तथा तदोपरान्त 15 जुलाई को पूर्वाहन 08 बजे से 09.30 बजे तक संबंधित ग्राम पंचायत में निर्दिष्ट स्थान पर की जायेगी एवं नामांकन पत्रों को दाखिल करने, प्राप्त करने, नाम निर्देशन पत्रों की जॉच, नाम वापसी, निर्वाचन प्रतीक आवंटन, मतगणना एवं परिणाम की घोषणा आदि की कार्यवाही संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर संबंधित निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जायेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *