अपर सचिव विजय कुमार जोगदण्डे ने आयुषमान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण, बेहतर उपचार और प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश

रुद्रपुर। (राजतंत्र टाइम्स)। अपर सचिव आयुष विभाग उत्तराखण्ड विजय कुमार जोगदण्डे ने आज लालपुर स्थित आयुषमान आरोग्य मंदिर (आयुष) केन्द्र का निरीक्षण कर दवाओं, उपकरण आदि की विस्तृत जानकारियां लीं।उन्होंने केन्द्र में आने वाले मरीजों की जांच कर अच्छी तरह उपचार करने के लिए निर्देश दिए। कहा कि उनका डिटेल भी रजिस्टर में अकिंत करें और उनसे उपचार से सम्बन्धित फीडबैक भी लिया लय। उन्होंने जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को निर्देश दिए कि आयुर्वेद उत्कर्ष केन्द्र के बारे में प्रचार-प्रसार करें।जिससे लोगों को पता चल सकें कि केन्द्र में नियमित उपचार भी किया जा रहा।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, तहसीलदार किच्छा गिरीश चन्द्र त्रिपाठी, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ. निवेदिता जोशी, अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ. दीपक सरकार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *