सितारगंज।(राजतंत्र टाइम्स)। पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने बरी के पास काशीपुर-सितारगंज नेशनल हाईवे पर बेगुल नदी पर 10.72 करोड़ की लगत से बनाए जाने वाले पुल निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया व नारियल फोड़ कर कार्य का शुभारंभ कराया। उन्होंने पीडी एन एच ए आई को निर्देश दिए कि समय सीमा के भीतर पुल का निर्माण करना सुनिश्चित करें ताकि लगने वाले जाम से निजात मिल सके। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार जिस कार्य का शिलान्यास करती है उसका लोकार्पण भी करती है। इस लिये जनता का हमारी सरकार के प्रति विश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने पुल निर्माण कार्य के लिए मा 0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।
पीडी एन एच ए आई अचल जिंदल ने बताया कि 10.72 करोड़ की लगत से 81 मीटर लम्बे पुल का निर्माण कार्य आगामी मार्च 2027 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री खतीब अहमद, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार, जिला पंचायत सदस्य सूरज नारायण, पीडी एनएचएआई अंचल जिंदल सहित अनेक जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।


