पंतनगर।(राजतंत्र टाइम्स)। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में कुलपति डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप के नेतृत्व में संचालित 15-दिवसीय ‘हरित यज्ञ’ अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय के कृषि वानिकी अनुसंधान केन्द्र में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निदेशक शोध डा. एस.के. वर्मा, संयुक्त निदेशक शोध, कृषि वानिकी अनुसंधान केन्द्र डा. आशुतोष दुबे, श्री अनिल यादव तथा कृषि वानिकी अनुसंधान केन्द्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा यूकेलिप्टिस, महोगनी एवं कैसुरिना प्रजातियों के कुल 250 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए विश्वविद्यालय परिसर को हरित एवं स्वच्छ बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करने का विश्वास व्यक्त किया


