देहरादून । (राजतंत्र टाइम्स)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य से जुड़े विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।बैठक में संगठन की गतिविधियों, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा राज्य के समग्र विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री धामी और महेंद्र भट्ट ने संगठन एवं सरकार के बेहतर समन्वय के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विचार साझा किए।इस अवसर पर राज्यहित से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी चर्चा हुई।


