हथकरघा हमारी सांस्कृतिक धरोहर, इसके संरक्षण में सभी की सहभागिता जरूरी : मुख्य विकास अधिकारी

Share Now

रूद्रपुर।(राजतंत्र टाइम्स)।  राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला उद्योग केन्द्र सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी प्रतिभाग करते हुए उपस्थित बुनकरों एवं कारीगरों का मार्गदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए बुनकरों एवं हथकरघा कार्य से जुड़े कारीगरों जिनमें से प्रमुख रूप से सविता देवी, फेमिदा एवं अन्य (70 से 80) जिन्होंने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मुख्य विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि हथकरघा भारतीय संस्कृति एवं परम्परा की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने स्थानीय बुनकरों एवं कारीगरों को अपने उत्पादों की गुणवत्ता में निरंतर सुधार करने, पारंपरिक कला के संरक्षण तथा आधुनिक बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर हथकरघा परंपरा के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रोत्साहन हेतु सामूहिक रूप से कार्य करने की शपथ भी दिलाई गई। सभी प्रतिभागियों ने हथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र के विकास, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने तथा पारंपरिक बुनकरी कला को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बुनकरों एवं कारीगरों ने भी अपने अनुभव साझा किए तथा हथकरघा क्षेत्र के विकास एवं प्रोत्साहन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर महाप्रबंधक उद्योग विपिन कुमार सहित बुनकर एवं हथकरघा कार्य से जुड़े कारीगर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *