रुद्रपुर ।(राजतंत्र टाइम्स)।आवास विकास, रुद्रपुर में जेसीएल मार्ट का विधिवत शुभारंभ किच्छा विधायक एवं पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ व रुद्रपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर प्रतिष्ठान की स्वामिनी श्रीमती अनु जुनेजा ने विधायक तिलक राज बेहड़ का तिलक लगाकर वह चुनरी उड़कर स्वागत करते हुए मार्ट में उपलब्ध उत्पादों की जानकारी दी।
अनु जुनेजा ने बताया कि जेसीएल मार्ट में ब्रांडेड लेडीज पर्स, जुपिंग आर्टिफिशियल ज्वेलरी, लेडीज नेल्स कस्टमाइज्ड, ब्राइडल पर्स एवं बैंगल्स सहित महिलाओं से संबंधित विभिन्न उत्पाद थोक एवं रिटेल दोनों स्तरों पर उपलब्ध होंगे।
इस अवसर पर किच्छा विधायक एवं पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ ने प्रतिष्ठान की स्वामिनी अनु जुनेजा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्तमान दौर महिलाओं के सशक्तिकरण का दौर है। ऐसे प्रतिष्ठानों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगी। उन्होंने जेसीएल मार्ट की सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शुभारंभ अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहनखेड़ा, राकेश सभरवाल,पुष्पा जुनेजा, प्रेम कोचर, अरुण जुनेजा, रजनी जुनेजा, आशा, अंजू सभरवाल, दिव्या जुनेजा, अर्चना जुनेजा, रीता सभरवाल, पारुल छाबड़ा, आभा सोनी, नीरू छाबड़ा, गीता सक्सेना, पूनम मौर्या, सुरेश कोचर, वीना दुबे, कमलेश मिड्डा,राधा अरोरा, शशि भसीन,अनु छाबड़ा, राज छाबड़ा, यति अग्रवाल, परमजीत कौर, हैप्पी जुनेजा ,बोधराज खत्री आदि सहित अनेकों लोग उपस्थित थे


