खटीमा में CM धामी ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश; बोले- छोटी समस्याओं के लिए बार-बार चक्कर न लगाएं लोग

खटीमा। (राजतंत्र टाइम्स)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और विभिन्न जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

खटीमा में CM धामी ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश; बोले- छोटी समस्याओं के लिए बार-बार चक्कर न लगाएं लोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए किसी भी व्यक्ति को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

उदयमान मेडल विजेता खिलाड़ियों से भी मिले CM धामी

खटीमा में CM धामी ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश; बोले- छोटी समस्याओं के लिए बार-बार चक्कर न लगाएं लोग

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के उदयमान मेडल प्राप्त खिलाड़ियों से भी मुलाकात की और उनसे संवाद किया। उन्होंने खिलाड़ियों से उनकी उपलब्धियों, खेल गतिविधियों और भविष्य की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली तथा उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवा खेलों के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए आवश्यक सहयोग और अवसर उपलब्ध कराने पर सरकार का विशेष फोकस है।

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू, हुकुम सिंह कुंवर, गंभीर सिंह धामी, रनदीप पोखरिया, अमित पांडे, सतीश भट्ट, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, चम्पावत जिलाधिकारी मनीष कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आमजन मौजूद रहे