सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ईदगाह मामले से अरविंद ने कराया अवगत

Share Now

रुद्रपुर न्यूज़। (राजतंत्र टाइम्स) समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय, लखनऊ में समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान अरविंद ने रुद्रपुर की ईदगाह प्रकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को उपलब्ध कराई। साथ ही पूरे मामले पर गंभीरता से चर्चा की।
अखिलेश यादव ने आश्वासन दिया कि ईदगाह प्रकरण की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराई जाएगी। यदि किसी भी प्रकार का अन्याय या अनियमितता सामने आती है तो समाजवादी पार्टी पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव न्याय, सद्भाव और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत रही है और आगे भी इसी तरह जनता के साथ खड़ी रहेगी।इसी अवसर पर लोकसभा क्षेत्र के 14 विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति पूर्ण कर उनकी सूची भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपी गई। इससे संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा तथा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी।
समाजवादी पार्टी जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने के लिए लगातार प्रयासरत है। रुद्रपुर ईदगाह प्रकरण पर पार्टी पूरी तरह गंभीर है और न्याय सुनिश्चित कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *