पंतनगर विवि में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, प्रोफेसर टीपी सिंह को सीजीएम का अतिरिक्त चार्ज

Share Now

पंतनगर न्यूज़। राजतंत्र टाइम्स) गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के फार्म मशीनरी एवं पॉवर इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर टीपी सिंह को चीफ जनरल मैनेजर यानी सीजीएम का अतिरिक्त चार्ज दिया गया। प्रोफेसर जयंत सिंह सीजीएम थे।दो फरवरी को विवि की प्रभारी मुख्य कार्मिक अधिकारी गौहर ताज ने आदेश जारी किया है कि बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट ने प्रोफेसर टीपी सिंह को सीजीएम का अतिरिक्त चार्ज दिया है। टीपी सिंह की विवि में स्वच्छ छवि है।अब प्रोफेसर जयंत मूल पद पर बने रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *