बारिश में भी भाजपा नेता प्रमोद मित्तल की जनसेवा जारी रही
रुद्रपुर।(राजतंत्र टाइम्स) शहर के प्रमुख स्थल महाराजा अग्रसेन चौक पर भाजपा नेता एडवोकेट प्रमोद मित्तल के नेतृत्व में चल रहा निरंतर भंडारा आज जनसेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं का सशक्त प्रतीक बन चुका है। बीते कई महीनों से अनवरत जारी यह सेवा अभियान अब केवल भोजन वितरण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक एकता, सहयोग और जनकल्याण की भावना को नई दिशा देने वाला एक प्रेरक जनआंदोलन बन गया है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग यहां सम्मानपूर्वक प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं, वहीं शहर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों का सक्रिय सहयोग इस अभियान को और अधिक सशक्त बना रहा है।
मूसलाधार बारिश के बीच भी जनसेवा का सिलसिला निर्बाध जारी रहा, जिसने सेवा के प्रति अटूट समर्पण और दृढ़ संकल्प की मिसाल पेश की।
आज की जनसेवा का शुभारंभ डॉ. राधिका अग्रवाल, भाजपा नेत्री सुषमा अग्रवाल एवं जैन सभा के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण जैन द्वारा विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर भगवान शंकर-पार्वती एवं हनुमान जी के समक्ष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं सेवा कार्य की निरंतरता की कामना की गई।
इस अवसर पर नगर निगम रुद्रपुर के पर्यावरण पर्यवेक्षक करम सिंह दानू, पर्यावरण मित्र राजपाल सिंह, मनोज कुमार एवं सुनील कुमार को सम्मानित कर उनका हौसला अफजाई किया गया। इस दौरान उनके द्वारा स्वच्छ भारत मिशन को आगे बढ़ाने एवं प्रतिदिन शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में दिए जा रहे योगदान की सराहना की गई।
डॉ. राधिका अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा नेता एडवोकेट प्रमोद मित्तल एवं उनकी टीम द्वारा किया जा रहा यह सेवा कार्य अत्यंत सराहनीय, प्रेरणादायक एवं समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की निस्वार्थ सेवा से समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को नई मजबूती मिलती है।
भाजपा नेत्री सुषमा अग्रवाल ने कहा कि प्रमोद मित्तल एवं उनकी टीम का यह जनसेवा अभियान समाज के लिए एक प्रेरणादायक मिसाल बन चुका है। उन्होंने कहा कि जिस समर्पण और निरंतरता के साथ यह सेवा कार्य किया जा रहा है, वह वास्तव में प्रशंसनीय है। ऐसे प्रयास न केवल जरूरतमंदों की सहायता करते हैं, बल्कि समाज में एकता, सहयोग और सेवा भाव को भी सशक्त करते हैं। उन्होंने सभी लोगों से इस पुनीत कार्य से जुड़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता एडवोकेट प्रमोद मित्तल ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सेवा अभियान समाज के सामूहिक सहयोग से निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को इस जनसेवा से जोड़ना है, ताकि कोई भी जरूरतमंद सहायता से वंचित न रहे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनसमर्थन और आशीर्वाद से यह सेवा कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
कार्यक्रम में अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रमुख रूप से युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश कमरा, समाजसेवी कुशल अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, जुगनू अरोरा, रवि अग्रवाल, संस्कार भारती रुद्रपुर के उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, करण अरोरा, अमित मित्तल, शिवांश अग्रवाल, पूजा मित्तल एडवोकेट, दीपिका मित्तल एडवोकेट, अंकित शर्मा, उषा शर्मा, मनीष मित्तल एडवोकेट, जितेंद्र साहनी, शिवम देवल सहित अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया गया।

