14–17 मई को रायपुर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग
रुद्रपुर न्यूज़।(राजतंत्र टाइम्स) वुडबॉल एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के तत्वाधान में मंगलवार को रुद्रपुर के एक निजी स्कूल में क्रीड़ा प्रांगण में वुडबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु उत्तराखंड वुडबॉल टीम का द्वितीय चरण का चयन ट्रायल संपन्न हुआ। वुडबॉल एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड 12 अप्रैल 2026 को एससी गुड़िया लॉ कॉलेज,काशीपुर में चयन ट्रायल का प्रथम चरण संपन्न हुआ था। डॉ नागेंद्र शर्मा ने बताया कि द्वितीय चरण ट्रायल में जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उक्त चरण ट्रायल में 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रथम तथा द्वितीय चरण ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 14 से 17 मई 2026 तक रायपुर,छत्तीसगढ़ में आयोजित 20 वी सीनियर एवं 14 वी जूनियर बालक एवं बालिका राष्ट्रीय वुडबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगें। उक्त चरण ट्रायल में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा,उत्तराखंड धीरेंद्र मिश्रा रहे। मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर राष्ट्रीय चैंपियनशिप हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। ट्रायल में निर्णायक की भूमिका में लोकेश पांडे,श्वेता भाकुनी एवं योगेश पांडे रहे। उत्तराखंड वुडबॉल टीम के संभावित खिलाड़ियों में आशीष कबड़वाल, संदीप,राजा,हेमराज,अतुल,दीपक,अनमोल,हर्षित,रोहित,तेजस्वी,अक्षय,ललित,मयंक,ऋतिक,प्रांजल,विवेक ,रोहित,नितिन,रियांश,सौरव,गणेश,वरदान नवाब वहीदुर रहमान,कशिश शर्मा,वंशिका,आस्था,प्रिया,वैशाली तथा सुनैना आदि सम्मलित है।

