रुद्रपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव, ढोल-नगाड़ों के साथ बांटी खुशियां

Share Now

रुद्रपुर।(राजतंत्र टाइम्स) भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, रुद्रपुर में जिलाध्यक्ष कमल जिंदल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं ढोल-नगाड़ों के साथ जीत की खुशी साझा की।

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर सभी ने मिलकर विजय उत्सव मनाया और पारंपरिक झालमुड़ी का आनंद लेते हुए जीत की खुशी बांटी।कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत “गंगोत्री से गंगासागर तक भगवा परचम लहराने” का प्रतीक है, जो देशभर में भाजपा के बढ़ते जनसमर्थन को दर्शाता है।इस विजय का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद मोदी,एवं गृहमंत्री अमित शाह तथा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के कुशल नेतृत्व को दिया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनता के अटूट विश्वास को इस जीत का आधार बताया गया।कार्यक्रम में उपस्थित जिला महामंत्री तरुण दत्ता, प्रदेश मंत्री धीरेन्द्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, अमित नारंग, परवेज खान, विजय तोमर, अक्षय अरोरा, अक्षय गेहलोत, मोर सिंह, सुरेंद्र चौधरी, रचित सिंह, के.के. त्रिपाठी, मयंक तिवारी, अजय तिवारी, राम पाल सिंह, अनिल चौहान, मीना शर्मा, विपिन सिंह गेहलोत, सुरेश कोहली, उपेंद्र चौधरी, राकेश सिंह, प्रमोद मित्तल, मानिस मित्तल सहित भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *