रुद्रपुर जिला पंचायत बैठक में जनसमस्याओं पर मंथन, अधिकारियों को समाधान के निर्देश

रुद्रपुर।(राजतंत्र टाइम्स) अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य की अध्यक्षता में जिला पंचायत की सामान्य बैठक जिला पंचायत सभागार में की गयी। उन्होने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं को भी लेकर जनता जनप्रतिनिधियों के पास आती और जनप्रतिनिधियों द्वारा जनता की समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों को अवगत कराते है। इसलिए जनता की जो भी समस्या है उसे सम्बन्धित अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण/जांच कर समाधान किया जाये।

रुद्रपुर जिला पंचायत बैठक में जनसमस्याओं पर मंथन, अधिकारियों को समाधान के निर्देश
बैठक का प्रारम्भ करते हुए अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत द्वारा अध्यक्ष के अनुमति से सदन के सम्मुख पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि एवं बजट सम्बन्धी जानकारी दी गयी तथा उन्होने बताया कि जिला पंचायत हेतु वित्तीय वर्ष 2026-27 में आय पक्ष हेतु रु० 1,03,07,08,139.00 एवं व्यय पक्ष हेतु रू0 1,02.15.58.139.00 प्राविधान रखा गया है।

रुद्रपुर जिला पंचायत बैठक में जनसमस्याओं पर मंथन, अधिकारियों को समाधान के निर्देश

सदस्य भाष्कर सम्मल द्वारा सदस्यों को प्रति बैठक मिलने वाले भत्ते की बढोतरी किये जाने एवं विधायकों की तरह जिला पंचायत सदस्यों को भी निधि दिये जाने हेतु प्रस्ताव शासन को प्रेषित किये जाने की मांग रखी।
चर्चा के दौरान सदस्य चरन्जीत सिंह, सूरज नारायण, भाष्करण सम्मल, नईम अहमद व रीता कफल्टिया आदि सदस्यों द्वारा अपने निर्वाचन क्षेत्रों में विद्युत, शिक्षा, जलापूति, सिचाई, चिकित्सा आदि विषयों पर अपनी समस्याओं से सदन को अवगत कराया गया।

रुद्रपुर जिला पंचायत बैठक में जनसमस्याओं पर मंथन, अधिकारियों को समाधान के निर्देश
मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने कहा कि बैठक में जो भी जनप्रतिनिधियों द्वारा समस्याएं रखी है उसे प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा जो भी समस्याएं उठायी गयी है उन समस्याओं के सामाधान हेतु स्थानीय स्तर पर भ्रमण कर समाधान किया जाये।

अन्त में अध्यक्ष द्वारा सभा में उपस्थित सदस्यों एवं अधिकारिगणों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक समाप्त की गयी।
बैठक में जिला पंचायत हीरा देवी, रीता कफल्टिया, संगीता राणा, अनिमा सिंह, मधु राणा, आशा देवी, सूरज नारायन, सदफ मलिक, भाष्कर सम्भल, गुरदास कालडा, प्रेम प्रकाश, रेनु गंगवार, दीपा, भावना कोरंगा, शिल्की खेडा, रेखा रानी, सुषमा हलदार, मौ० फुरकान, जितेन्द्र शर्मा, सीमा कौर, योगेन्द्र सिंह ढोबाल, कैलाश रानी शर्मा, बीनू, रुकमणी, सुरेन्द्र कौर, रजनी, नईम अहमद, कामिनी सिंह, मौ0 हसन, चरनजीत सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 केके अग्रवाल, डीएफओ यूसी तिवारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत जीसी भट्ट सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।