मुख्यमंत्री धामी ने कराया जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण

Share Now
  • प्रदेशवासियों से भवन मैपिंग एवं सूचीकरण कराने की अपील, कहा- राष्ट्र निर्माण में निभाएं सहभागिता

खटीमा । (राजतंत्र टाइम्स) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनगणना 2027 के अन्तर्गत निर्धारित पोर्टल पर अपने निजी आवास नगला तराई मकान सूचीकरण कराया।

उन्होने कहा कि जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य गतिमान है। उन्होने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा है कि सभी अपने भवन की मैपिंग/सुचिकरण अवश्य कराए। उन्होने कहा जनगणना के माध्यम से हम सभी राष्ट्र को सशक्त बनाने में अपना योगदान दे व जनगणना 2027 भी भागीदार बने।

इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, वीसी जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी,अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *